Gandhi Hills, Post- Hindi Vishwavidyalaya, Wardha
राष्ट्रीय नेताओं एवं हिंदी प्रेमियों की यह एक उत्कट आकांक्षा रही है कि हिंदी भारतीयों की भावनाओं एवं विचारों की अभिव्यक्ति के माध्यम के रूप में संयुक्त राष्ट्र संघ के अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना समुचित स्थान ग्रहण करे। दूसरी ओर उनकी यह सोच भी थी कि न केवल विदेशों में अपितु समूचे विश्व में फैले हुए भारतीय मूल के व्यक्तियों के बीच भाषायी आदान-प्रदान के समन्वय हेतु हिंदी का एक अंतरराष्ट्रीय सचिवालय स्थापित किया जाए। इसके अतिरिक्त उनकी यह भी परिकल्पना थी कि अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में हिंदी की सम्पूर्ण संभावनाओं के विकास और संवर्धन के लिए एक केंद्रीय हिंदी विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए।
© 2025 | All rights reserved | Search Shiksha